✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में भाजपा की ललकार ,गद्दी छोड़ो हेमंत सरकार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:03:59 PM

धनबाद (DHANBAD) : बाधित बिजली, पानी सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए शुक्रवार को भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. हाहाकार रैली निकाली, हेमंत सरकार को निकम्मी बताया और नारा दिया हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो. इसके पहले भाजपा नेता और कार्यकर्ता जिला परिषद मैदान में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में नगर निगम कार्यालय पहुंचे. जहां नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. रैली का नेतृत्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह कर रहे थे जबकि इस रैली में भाजपा के बड़े -छोटे नेता काफी संख्या में मौजूद थे.

बिजली नहीं रहने के कारण हो रही परेशानी

विधायक राज सिन्हा, रांची निगम की पूर्व मेयर आशा लकड़ा, धनबाद नगर निगम के पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल, विधायक ढुल्लू महतो, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ,जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता इस रैली में शामिल थे. बता दें कि भाजपा का यह पूर्व घोषित कार्यक्रम था और फिलहाल पूरे झारखंड की जनता बिजली के लिए त्राहि त्राहि कर रही है. डी बीसी और जेबीएन एल के बीच में झारखंड की जनता पीस रही है, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है. धनबाद की बात की जाए तो इस भीषण गर्मी में जहां पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, 8 से 10 घंटे शेडिंग  हो रही है, जरा अंदाजा करिए कैसे यहां के लोग रह पा रहे हैं. दूसरी ओर कारोबारियों की बात करें तो उनकी तो अलग ही पीड़ा है. उनका कहना है कि बिजली नहीं रहने से जनरेटर चलाने से लागत खर्च बढ़ गया है और मुनाफा घट गया है. स्कूली बच्चों की परेशानी अलग ही है.

रिपोर्ट - शांभवी सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.