☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के सब जोनल कमांडर सहित एक अन्य सदस्य धराया, हथियार बरामद

न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के सब जोनल कमांडर सहित एक अन्य सदस्य धराया, हथियार बरामद

बोकारो (BOKARO) : बोकारो थर्मल पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के सब जोनल कमांडर रमेश करमाली एवं मोर्चा के सक्रिय सदस्य महेन्द्र ठाकुर को पुलिस ने हथियार के साथ धर दबोचा है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी लोडेड कट्टा, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल, एवं मोबाइल को जब्त किया है.

रिश्तेदार के घर से गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा, कथारा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की टीम गठित की गई. पुलिस टीम के द्वारा मध्य रात्रि में साड़म के नौवा टोली स्थित महेंद्र ठाकुर के यहां दबिश देने पर वह पुलिस की आहट पाकर भागने लगा. भागने के क्रम में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. महेंद्र ठाकुर की निशानदेही पर पुलिस ने मोर्चा के सब जोनल कमांडर रंजीत करमाली को गोमिया स्थित उसके रिश्तेदार के यहां से धर दबोचा. तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से भी एक देसी लोडेड पिस्टल एवं मोबाइल को जब्त किया है.

पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने के क्रम में दोनों अपराधियों ने बताया कि वे लोग एनएसपीएम संगठन के लिए रंगदारी वसूलने का कार्य करते हैं. पकड़े गए अपराधियों से पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट : संजय कुमार, बोकारो

Published at:29 Apr 2022 02:39 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.