✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फर्जी चालान पर कोयला तस्करी जारी, अवैध कोयला लदा 5 ट्रक जब्त

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:58:24 PM

चतरा ( CHATRA) - हंटरगंज वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्य भूषण कुमार ने बुधवार की रात कोयला लदे पांच ट्रक को जब्त किया है. जब्त ट्रकों की कोयला से संबंधित कागजात की मांग की गई है. उक्त करवाई डीएफओ डॉ डांगया पांडे के निर्देश पर किया गया. इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरवार सहित अन्य क्षेत्रों से कोयले की अवैध तस्करी की जा रही है. फर्जी चालान पर बिहार एवं यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में कोयला भेजी जा रही है. इसे सत्यापन हेतु वन क्षेत्र पदाधिकारी चतरा सह प्रभारी हंटरगंज के सूर्य भूषण कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में वनरक्षी पवन कुमार अमित रंजन मिस्टर जी नो तथा होमगार्ड के जवान अशोक यादव, कामों सिंह हीरा साहब के नेतृत्व में हंटरगंज चेक नाका लगाया गया. उक्त वाहन को रोक कर के चालक को से कागजात की मांग की गई. जिसे कागजात लाने के नाम पर वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा. जबकि गई ट्रक को वन विभाग कार्यालय परिसर में लगाया गया तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई इस संबंध में डीएफओ डा डांगया पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया कोयला अवैध रूप से बिहार में जाने का मामला प्रतीत होता है हवा की जांच होने के बाद इसकी खुलासा हो सकती है तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सकती है.

रिपोर्ट - सरयू राय, हंटरगंज, चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.