धनबाद(DHANBAD) - बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल आज धनबाद के डीआरएम आशीष बंसल से मुलाकात कर गया ब्रिज अंडरपास में हो रही बाधा के संबंध में मुलाकात की. डीआरएम ने आश्वस्त किया है कि कुछ त्रुटियों की ओर ध्यान देकर पुनः सुधार कर आवेदन भेजा जाएगा और उम्मीद है कि मई तक यह सब हो जाएगा. ज्ञापन में गया ब्रिज अंडरपास के अलावा 9 सूत्री मांग और सुझाव भी दिए गए. जिस पर सभी बिंदुओं को अध्यन करने के बाद अधिकांश को पूरा करने को आश्वस्त मिला. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रभात सरोलियां ,महासचिव प्रमोद गोयल, संयुक्त सचिव लोकेश अग्रवाल एवं प्रेम गंगेसरिआ शामिल थे.
धनबाद(DHANBAD) | 'मैं हूं धनबाद'- इस सामाजिक संस्था का नाम धीरे- धीरे लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है और धनबाद की जनता अपनी समस्याओं से संस्था को अवगत भी करा रही है. संस्था के लोग जी -जान से समस्याओं के समाधान में लगे हुए भी है. यह बात अलग है कि अभी समाधान की दिशा में इस संस्था को बहुत सफलता नहीं मिली रही है लेकिन आगे मिलेगी, इस विश्वास के साथ यह संस्था आगे बढ़ रही है.
धनबाद(DHANBAD) | सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों ने आज जिला दलित सेना के बैनर तले विनोद बिहारी महतो चौक के समीप सड़क को जाम कर धरना दिया. धरना का नेतृत्व कर रहे हैं दलित सेना के अध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने कहा कि विश्व बैंक के द्वारा अनुदानित 8 लेन सड़क निर्माण में विस्थापितों को पुनर्वास को लेकर प्रोत्साहन राशि दी गई थी. परंतु अधिकारियों की मिलीभगत के कारण विस्थापितों को छोड़कर दूसरे लोगों को प्रोत्साहन राशि दे दी गई, करीब 35 परिवार विस्थापित हुए है ,जिन्हें आज तक राशि नहीं मिली है. जिला प्रशासन से कई बार गुहार किया गया पर ना तो जिला प्रशासन सुन रहा है और ना ही भू अर्जन पदाधिकारी, यदि हमारी मांगों को नहीं माना जाता है अनिश्चित काल के लिए रोड जाम कर धरना देने के लिए बाध्य होंगे.
धनबाद(DHANBAD) | भतीजे ने कर दी चाची की हत्या. गुरुवार की सुबह निरसा के कालूबाथान ओपी के सिमुलदान में एक विवाहित महिला को उसके भतीजे ने पुराने घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. मृतका के पति फनीभूषण मंडल ने भतीजा आशीष मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है. रोज की तरह मृतका के पति फनीभूषण मंडल दैनिक कार्य के लिए घर से बाहर गए थे. उसी समय आशीष मंडल महिला के घर पहुंचा. महिला घर में अकेली थी.आशीष मंडल हत्या कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद किया है. सर्किल इंस्पेक्टर नयनसुख दादेल ने कहा कि पुराने विवाद को लेकर भतीजा ने घर में घुस कर चाची को कुल्हाड़ी से मार डाला. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
धनबाद(DHANBAD) | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल के पालन के लिए आज टुंडी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में रांची से पहुंचे चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक अखौरी शशांक सिन्हा, श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार पाठक, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ एजाज हुसैन अंसारी और मुखिया पद के उम्मीदवारों के साथ बैठक की , जिसमें चुनाव आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल पालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. बता दे कि चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है.
धनबाद(DHANBAD) | बच्चे देश के भविष्य है और इन्हे सजाना ,सवारना और इनका नैतिक उत्थान की जिम्मेवारी हर नागरिक की है. इसी उद्देश्य से आज धनबाद बाल सुधार गृह में बच्चों के बीच शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पुस्तकें एवं नैतिक उत्थान की पुस्तकें वितरित की गई. उपरोक्त बातें गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने कही. उन्होंने कहा कि 19 फरवरी 2022 को झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस डॉक्टर एस एन पाठक ने बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया था और बच्चों के नैतिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए ,उन्हें शिक्षित बनाने के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक वितरित करने का आदेश दिया था.
धनबाद(DHANBAD) | डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर के ऑफिस सुपरीटेंडेंट ने न केवल मेरे साथ अभद्रता की बल्कि न्यायिक पदाधिकारियों पर भी अभद्र टिप्पणियां की. एडमिट कार्ड देने के एवज में जबरन मुझसे 46 हजार 220 रुपए लिए. मेरे बच्चे को रुपया ना देने तक जबरन बैठा कर रखा गया. जब मैंने अनलॉफुल कन्फाइनमेंट की सूचना सरायढेला थाने में दी तो मेरे बच्चे को स्कूल से छोड़ा गया. यह आरोप अधिवक्ता अनूप कुमार सिन्हा ने डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर के ऑफिस सुपरीटेंडेंट जॉर्ज बर्नाड डिक्रूज के विरुद्ध अदालत में दायर मुकदमे में लगाया है.
धनबाद(DHANBAD) | आज गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल, पहला कदम में बिहार के पूर्व डिजेबल कमिश्नर डॉ शिवाजी का भ्रमण हुआ. पहला कदम स्कूल के बच्चे सेरिब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया में 4 मई से 7 मई तक दिल्ली में होने वाले नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 के लिए शार्ट पुट, एवम 100 मीटर दौड़ के लिए चयनित हुए है. शिवजी उन बच्चो का हौसला अफ़जाई करने आये थे तथा उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ये बच्चे हर क्षेत्र में अपना परचम लहराये. उन्होंने स्कूल की गतिविधियों को देख प्रयासो की सराहना की एवम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
धनबाद(DHANBAD) | ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने आज सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि अन्य त्योहारों की तरह ही ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है. कोई भी पदाधिकारी इस बाबत लापरवाही नहीं बरते.
धनबाद(DHANBAD) | धनबाद रेल मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 13307 / 13308 (धनबाद-फ़िरोज़पुर एक्सप्रेस) में आज दिनांक 28.04.2022 से लिनेन (चादर,तकिया,कंबल)की सुविधा बहाल की जा रही है. यात्रियों को इससे काफ़ी सहूलियत होगी एवं वह आरामदायक यात्रा कर सकेंगे.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि धनबाद मंडल से चलने वाली अन्य गाड़ियों में भी इस सुविधा को जल्द से जल्द बहाल कर दिया जाएगा.
धनबाद(DHANBAD) | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रथम चरण में गुरुवार को प्रत्याशियों के चुनाव नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन पूर्वी टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के रूपन पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अनीता हासंदा ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया, इस प्रकार रूपन पंचायत में लगातार दूसरे दिन एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने से पंचायत में अब केवल छह मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है. रूपन पंचायत समेत प्रखंड के कुल नौ पंचायतों से कुल 46 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.