✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संगठन को धारदार बनाने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:57:42 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. यह शिविर 30 अप्रैल तक चलेगा. इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में बोकारो के विधायक विरंची नारायण और विशिष्ट अतिथि के रुप में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत वरण महतो मौजूद रहे. इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को धारदार बनाने पर काम किया जाएगा. केंद्र सरकार की योजना, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और राज्य सरकार की नाकामी जन-जन तक पहुंचाने को लेकर इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.

सरकार के खिलाफ लोगों को बताएंगे कार्यकर्ता

विधायक विरंची नारायण ने कहा कि जो सरकार अपनी जनता को बिजली ना दे सकें, वह सरकार किस काम की. साथ ही उन्होंने रघुवर दास की सरकार को खूब सराहा. उन्होंने कहा कि उस सरकार में 24 घंटे लोगों को बिजली मिलती थी, बिजली सबस्टेशन और पावर ग्रिड का निर्माण उस सरकार ने कराया. लेकिन, इस सरकार ने बिजली पर मंथन भी नहीं की और आज हालात ऐसा है कि लोग बिजली के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. लोग सड़क पर उतरने को मजबूर है और यह सरकार सिर्फ खदान लूटने मैं अपना समय व्यतीत कर रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 30 अप्रैल को जब प्रशिक्षण शिविर संपन्न होगा, तब जो कार्यकर्ता यहां से निकलकर जनता के बीच जाएंगे, वह अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे और राज्य सरकार ने अब तक जो किया इसके बारे में लोगों को बताएंगे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.