✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

11 लाख रुपए के लिए बदल गई दोस्त की नीयत, किया यह कारनामा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:58:33 PM

देवघर (DEOGHAR) : गोड्डा के व्यवसायी कोनेंन आलम से साढ़े 11 लाख रुपए की लूट कांड मामला का खुलासा हो गया है. मामले में 6 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था.

क्या है मामला

अप्रैल 24 तारीख को कोनेंन आलम अपने भाई समीर अंसारी और दोस्त रबुल अंसारी के साथ होंडा शाइन बाइक से गोड्डा से गिरिडीह के लिए निकले थे. कोनेंन आलम का दोस्त रबुल अंसारी बाइक चला रहा था और पीछे बैठे कोनेंन और समीर काले और पीले रंग के बैग में 11 लाख 50 हज़ार रूपया लेकर गिरिडीह में अलसीबीर फैक्टरी के मालिक को देने जा रहा था. इस बीच कोनेंन गोड्डा के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के लिए रुका था. इसी पेट्रोल पंप पर ही रुपया लूटने की सेटिंग कोनेंन का बाइक चला रहे दोस्त रबुल अंसारी ने कर दी. पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद बाइक देवघर के रास्ते गिरिडीह की ओर रवाना हुआ. इसी बीच देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास पीछे से दो बाइक पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर पिस्तौल निकाला और मिर्ची पाउडर फेंकते हुए रुपयों से भरा बैग को अपने कब्जे में लेते हुए सभी अपराधी फ़रार हो गए. घटना की सूचना मोहनपुर थाना को दी गयी. जिला के पुलिस कप्तान ने त्वरित टीम गठन कर पुलिस अधिकारी को कांड में संलिप्त गिरफ्तारी का आदेश दिया. इसके बाद 72 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन पुलिस ने करते हुए 6 को गिरफ्तार किया है.

दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड  

पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि इस लूट कांड का मास्टरमाइंड पीड़ित का पड़ोसी और दोस्त रबुल अंसारी निकला. रबुल अपने दोस्त कोनेंन से पिछले कई दिनों से पैसा लूटने की योजना पर काम कर रहा था. मौका मिलते ही इसने अपने आदमी को सेट कर घटना को अंजाम सफलता पूर्वक दे दिया. लेकिन, पुलिस की कड़ाई के आगे झुक गया और गुनाह कबूलते हुए अपने साथियों का नाम बता दिया. इसके निशानदेही पर कुख्यात मनोज मंडल, अमित कुमार और ओमप्रकाश भगत की गिरफ्तारी की गई. इन तीनों पर अपहरण, लूट, डकैती और हत्या जैसे कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है. सभी 6 अपराधियों की गिरफ्तारी गोड्डा से हुई है. पुलिस ने इनके पास से लूट में से 5 लाख 30 हज़ार नगद, कांड में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, लूट के पैसा से खरीदा गया सोने का चेन, दो बैंक पासबुक, एक चाकू और 3 मोबाइल बरामद की है. इस कांड का उद्भेदन करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी सुभाष चंद्र जाट ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.