☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में यहां होगी 105 फीट के हुनमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ में शामिल होंगी देश की कई बड़ी हस्तियां

झारखंड में यहां होगी 105 फीट के हुनमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ में शामिल होंगी देश की कई बड़ी हस्तियां

पलामू (PALAMU) : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र का बराही गांव की आने वाले कुछ समय में  धार्मिक स्थल के रूप में एक अलग पहचान होगी.  इस गांव मे 105 फिट के दक्षिण मुखी श्री रामदूत हनुमान जी  के मूर्ति निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है. कारीगर वहां पहाड़ और गुफा के कार्य पूरा करने में युद्धस्तर पर जुटे हैं.  मालूम हो की बराही गांव में आगमी दो मई से नौ मई तक श्री रामदूत हनुमत प्राण प्रतिष्ठा होगी. 51कुंडीय हवनात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कार्यक्रम होंगे. अभी से देश के कोने कोने से साधुओं और संतो के आने का सिलसिला शुरू हो गया है.

यज्ञ की तैयारी परवान पर

महायज्ञ भारत के महान संत श्री श्री1008 श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के पाद सेवक जगतगुरु श्री सुंदर राज स्वामी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न किया जाएगा. जिसके लिए एक विशाल यज्ञशाला बनकर तैयार है. साथ ही 51कुण्ड बनाये गए हैं.  महायज्ञ को सफल बनाने के लिए शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सह बराही महायज्ञ के संयोजक रंधीर कुमार सिंह, समिति के पदाधिकारी और सदस्य पूरी भक्तिभाव से जुटे हुए हैं.

महावीर झंडों से पटा इलाका

 गांव से लेकर झारखंड की सीमा के अंतिम छोर तक और जपला के हरिहर चौक तक पांच किलो मीटर क्षेत्र महावीरी झंडे से पाट दिया गया है.  इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़  तक सैकड़ों तोरण द्वार बनाये गए हैं.  जल यात्रा को लेकर कमिटी बनाई गई है.  इस जलयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होगी, इस शोभायात्रा में हाथी ऊंट घोड़ा  के अलावा कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगा. वहीं सात मई को 105 फीट का दक्षिणमुखी हनुमानजी जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

राज्यपाल और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री होंगे शामिल  

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा कई राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं, यूपी, बिहार ,दिल्ली, झारखण्ड के ब्यूरोक्रेट को आमंत्रित किया गया है.  सभी के आने की पूरी संभावना है.  महायज्ञ के संयोजक रंधीर कुमार सिंह ने बताया कि हुसैनाबाद के अलावा अन्य कई जगह के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है. 

रिपोर्ट : ज़फ़र हुसैन,पलामू   

Published at:28 Apr 2022 04:26 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.