धनबाद (DHANBAD) : सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों ने गुरुवार को जिला दलित सेना के बैनर तले विनोद बिहारी महतो चौक के समीप सड़क को जाम कर धरना दिया. धरना का नेतृत्व कर रहे हैं दलित सेना के अध्यक्ष दिनेश कुमार पासवान ने कहा कि विश्व बैंक के द्वारा अनुदानित 8 लेन सड़क निर्माण में विस्थापितों को पुनर्वास को लेकर प्रोत्साहन राशि दी गई थी. परंतु अधिकारियों की मिलीभगत के कारण विस्थापितों को छोड़कर दूसरे लोगों को प्रोत्साहन राशि दे दी गई, करीब 35 परिवार विस्थापित हुए हैं, जिन्हें आज तक राशि नहीं मिली है. जिला प्रशासन से कई बार गुहार किया गया, पर ना तो जिला प्रशासन सुन रहा है और ना ही भू अर्जन पदाधिकारी. चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों को नहीं माना जाता है, अनिश्चित काल के लिए रोड जाम कर धरना देने के लिए बाध्य होंगे.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद
