गुमला (GUMLA) : जिला मुख्यालय में मौजूद बिरसा मुंडा एग्रो पार्क इन दिनों लोगों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यह पार्क काफी बड़े क्षेत्र में बना हुआ है जो पूरी तरह से इको फ्रेंडली बनाया गया है. इस परिसर में लाइटिंग की भी काफी अच्छी व्यवस्था की गई है. जिसे देखने के लिए काफी लोग पहुंचते हैं. लोगों का कहना है कि इस पार्क में लोगों के भरपूर मनोरंजन के लिए प्रशासन को कुछ और इंतेजामात करना चाहिए.
बच्चे खूब उठा रहे हैं पार्क का लुत्फ
लोगों ने यह भी कहा कि गुमला जिला में मनोरंजन का कोई दूसरा साधन नहीं है, ऐसे में यह पार्क लोगो के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस पार्क में सभी उम्र के लोगो के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था तो की गई है. खासकर बच्चों के लिए कई तरह का मनोरंजन उपलब्ध हैं, जिसके कारण काफी बच्चे पार्क में पहुंचते हैं. महिलाओं की मानें तो जिला प्रशासन द्वारा एक बहुत बड़ा गिफ्ट दिया गया है जो लोगों के लिए काफी फायदेमंद है.
रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला