✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोरोना के बाद अब बिजली की मार ! परेशान दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:53:15 PM

देवघर (DEOGHAR) - कोरोना के दौरान बंदी से देवघर के दुकानदारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी. पाबंदियों पर छूट मिलते ही दुकानों में रौनक लौटने लगी. लेकिन बिजली की बद से बदतर स्थिति ने अब  दुकानदारों के सामने कई और परेशानियां खड़ी कर दी है. ऐसे में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर बैद्यनाथ धाम चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले दुकानदारों ने स्थानीय आज़ाद चौक के पास काला बिल्ला लगाकर बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं दुकानदार संघ इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है.

विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर दुकानदार

अमूमन अप्रैल महीने में इतनी भीषण गर्मी नहीं पड़ती थी. लेकिन इस वर्ष पड़ रही गर्मी ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. वहीं दुकानदारों के लिए कई परेशानी भी उत्पन्न कर दी है. बिजली की लचर व्यवस्था से दुकानदारों के बीच विकट समस्या उत्पन्न होने लगी है. नाम मात्र बिजली आपूर्ति से दुकानों में लोग आने से परहेज कर रहे हैं. जिस कारण दुकानदारों के समक्ष आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगी है. ऐसे में बिजली व्यवस्था के खिलाफ दुकानदार गोलबंद हो कर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए हैं.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.