✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दोस्तों के साथ बातों में मशगूल था संजय, सीने में लगी गोली, मौत

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:07:11 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : आदित्यपुर में आरआईटी थाना क्षेत्र के बंता नगर में एक बदमाश ने 21 वर्षीय एक युवक संजय महतो की गोली मारकर हत्या कर दी. आईआईटी में ठेका मजदूर संजय अपने मोहल्ले बंता नगर में ही खड़ा था और अपने दोस्तों से बात कर रहा था. तभी वहां हत्यारोपी दीपक भोय  पैदल ही पहुंचा और उसने पिस्टल सटाकर संजय महतो के सीने में गोली मार दी. बुधवार देर रात की इस घटना में फायरिंग की आवाज सुनते ही वहीं खड़ा मृतक संजय महतो का भाई शष्टी महतो घटना स्थल पर पहुंचा. वहां और भी दोस्त खड़े थे. सभी ऑटो से संजय महतो को सीधे साकची के एमजीएम अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पहले से था आरोपी के साथ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय महतो का दीपक भोय के साथ पहले से विवाद चल रहा है. दीपक भोय अपराधिक प्रवृति का आदमी बताया जाता है. वह कई बार जेल जा चुका है. हत्यारोपी दीपक भी बंता नगर का ही रहने वाला है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस एमजीएम अस्पताल भी पहुंची है. मामले की छानबीन चल रही है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.