✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गर्मी में कोयला आपूर्ति न बने बिजली उत्पादन में बाधा, इसलिए बिना ठहराव पास हो रही कोयला लदी मालगाड़ियां

BY -
Chetna Jha
Chetna Jha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:54:14 PM

झुमरी तिलैया (JHUMRI TILAIYA) - नई दिल्ली हावडा ग्रेड कोड सेक्सन के कोडरमा के रास्ते और धनबाद रेल मंडल के सीआईसी एवं जिसी खंड से मालगाड़यों की 115 रेकैट निकाली जा रही है. रेलवे बोर्ड इस बाबत अपने स्तर से नजर बनाये हुए है. अधिक दबाव वाले धनबाद रेल मंडल के हजारीबाग बानादाह साईडिंग एवं धनबाद के विभिन्न साइडिंगों के जरिये कोयला लदे मालगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है. कोडरमा स्टेशन से हजारीबाग टाउन स्टेशन एवं गोमो पारसनाथ के रास्ते मालगाडियों का परिचालन किया जा रहा है और इन मालगाड़ियों के ग्रीन सिंग्नल पर देश के विभिन्न राज्यों के बिना बाधा के लिए सरपट रेल दौड़ायी जा रही है. मालूम हो कि गर्मी के चलते देश भर में बिजली की मांग काफी बढ गयी है. बिजली संयत्र में कोयला की खपत तेजी से हो रही है. ऐसे में संयत्र ठप होने की आशंका को भांपते हुए भारतीय रेलवे ने अपनी कमर कस ली है. समय रहते पूरा महकमा सतर्क होने के साथ मालगाड़ियों को प्राथमिकता पर चला रहा है.

यहां भेजा जा रहा कोयला

कोडरमा गया रेलखंड में ऊंचाई के वजह से दो दो इंजन भी लगाने पड़ रहे हैं. धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि कोयला ढुलाई को लेकर धनबाद रेल मंडल महती भूमिका निभा रहा है. डाउन और अप लाइन में धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत झारखण्ड, बिहार और उत्तर प्रदेश के रास्ते 115 रैक भेजी जा रही है. उन्होंने बताया कि एनटीपीसी के लिए बंधुआ और मानपुर के बीच एक अलग लाइन जो बिछायी गई थी उसी जरिये बिहार में कोयला भेजा जा रहा है. अब मालगाड़ी गया के वजह मानपुर और पहाड़पुर के बीच से निकल जा रही है. वहीं पश्चिमी बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली व कई राज्योें में कोयला भेजा जा रहा है.

रिपोर्ट : अमित कुमार, कोडरमा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.