✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा कर रहा था यौन शोषण, चढा पुलिस के हत्थे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:47:43 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) -  सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला पंचायत से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को प्रेम प्रसंग का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए. घटना सामने आते ही बच्ची के पिता ने गांव के ही 20 वर्षीय कृष्णा उरांव पर आरेप लगाते हुए सेन्हा थाना में शिकायत दर्ज करवाई और उचित कार्यवाई की मांग की है.

क्या है मामला

नाबालिग के पिता द्वारा की गई शिकायत पर सेन्हा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी कृष्णा उरांव को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि 19 अप्रैल को नाबालिग के पिता द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था जिसके आलोक में जांचोपरांत सेन्हा थाना कांड संख्या 29/22 धारा 363,366 ए भादवी के तहत कृष्णा उरांव के विरुद्ध प्रतमिकी दर्ज कर कारवाई करते हुए मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा उरांव पूर्व में भी बच्ची को भागने का प्रयास किया था और उसके साथ शारीरिक संबन्ध भी बनाने का प्रयास किया था. लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं होने पर लगतार प्रेम प्रसंग का झांसा देते हुए बच्ची को बहलाने फुसलाने में कामयाबी मिली और घर से लेकर फरार हो गया था.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.