✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:48:05 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें बुधवार दिनांक 27 अप्रैल को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं-

बाघमारा में 9 हजार घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार : एंटी करप्शन ब्यूरो, धनबाद की टीम ने मंगलवार की दोपहर बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप बाघमारा हल्का के राजस्व कर्मचारी देवेंद्र कुमार पांडे को ₹9000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम आई थी. सिजुआ भेलाटांड निवासी नेपाल चंद्र महतो से जमीन म्यूटेशन के लिए राजस्व कर्मचारी ने ₹25000 की मांग की थी .देवेंद्र पांडे मंगलवार को पंचायत चुनाव को लेकर अंचल कार्यालय में मुखिया पद के काउंटर पर ड्यूटी पर तैनात था. (प्रभात खबर)

 टुंडी में गड्ढे में गिरी कार ढाई साल की बच्ची, मां और नाना की मौत : गिरिडीह गोविंदपुर मार्ग पर गादी टुंडी पुलिया के पास मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक और एक बच्ची घायल हो गए .कार पुल के नीचे 10 फीट गड्ढे में गिर गई. मृतकों में झरिया के पान के थोक विक्रेता सरजू प्रसाद चौरसिया ,उनकी बेटी पायल चौरसिया ,पायल की बेटी दीप्ति कुमारी शामिल है .पायल गिरिडीह के रोहित चौरसिया की पत्नी थी .ना ना और नातिन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि महिला की मौत अस्पताल में हुई. (प्रभात खबर)

 धनबाद में 12 से 13 घंटे बिजली कटौती : धनबाद में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की कटौती बढ़ गई है .12 से 13 घंटे की अघोषित कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. फॉल्ट के कारण कटौती और बढ़ गई है. मंगलवार की सुबह से रात तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. विभाग लोड मेंटेन करने में जुटा हुआ है .25 अप्रैल की रात भर ट्रिपिंगऔर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही. लोगों को जागाकर रात काटनी पड़ी. मंगलवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली गुल होने का सिलसिला शुरू हो गया था. (प्रभात खबर)

 शहर के एक लाख लोगों को कल नहीं मिलेगा पानी : भीषण गर्मी में गुरुवार को शहर के एक लाख से अधिक लोगों को सप्लाई पानी नहीं मिलेगा. अशर्फी अस्पताल से विनोद बिहारी चौक तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर पाइप शिफ्टिंग की जाएगी. गुरुवार को मेन पाइप लाइन से जोड़ा जाना है, इसे लेकर भूली ,पॉलिटेक्निक और मैम को जल मीनार से जलापूर्ति बाधित रहेगी. बिजली कटौती से लोग पहले से परेशान हैं, ऐसे में जलापूर्ति नहीं होने पर लोगों की तकलीफ और बढ़ने वाली है. बच्चों की परीक्षा चल रही है. रमजान का महीना है. ऐसे समय में लोगों को बिजली-पानी संकट का सामना करना पड़ेगा. (हिंदुस्तान)

 जिले के 24 सरकारी स्कूलों में अब तक नहीं पहुंची बिजली : जिले के 24 सरकारी स्कूलों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने बिना बिजली कनेक्शन वाले राज्य के 2668 स्कूलों की सूची जारी की है इसमें धनबाद के 24 सरकारी स्कूल भी शामिल है. परियोजना ने जारी आदेश में कहा है कि जिले में बिना बिजली कनेक्शन के चिन्हित सरकारी विद्यालय में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन स्कूलों को भी शामिल करें जहां बिजली चालू स्थिति में नहीं है. (हिंदुस्तान)

 कोयला लूट की छूट चाहिए - रोकने पर सीआईएसएफ पर पत्थरों से हमला, 2 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती : बस्ता कोला क्षेत्र के बेड़ा कोलियरी कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर कोयला तस्करी रोकने पर कोयला चोरों ने सीआईएसएफ पर हमला कर दिया .पथराव में सीआईएसएफ के जवान रंजन कुमार और महिला कांस्टेबल ममता जख्मी हो गए. सूचना पाकर सीआईएसएफ के अतिरिक्त दल पहुंचकर चोरों को खदेड़ा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद सीआईएसएफ के जवान  बस्ती में घुसकर निर्दोष लोगों की पिटाई की. (दैनिक भास्कर)

Cfsl निदेशक बोली _ऑटो चालक ने जानबूझकर मारा धक्का : जज उत्तम आनंद हत्याकांड के सिलसिले में मंगलवार को नई दिल्ली स्थित सीएफएसएल की निदेशक डॉ आशा श्रीवास्तव ने सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में गवाही दी. उन्होंने कहा कि ऑटो चालक ने जानबूझकर जज आनंद  को धक्का मारा था. इसके पहले भी सीबीआई के अन्य गवाहों ने अदालत में यह बात कही है. डॉक्टर आशा श्रीवास्तव ने अपनी रिपोर्ट की भी अदालत में पहचान की और कहा कि उन्होंने डॉ रंजीत कुमारी के साथ मिलकर लखन वर्मा और राहुल वर्मा का फॉरेंसिक पोलोग्राफी एसेसमेंट, फॉरेंसिक स्टेटमेंट एनालिसिस, लेजर वॉइस एनालिसिस और पोलोग्राफि टेस्ट किया था. (दैनिक भास्कर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.