✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़क पर उतर कर बोली बीजेपी, निकम्मी और बेईमान है हेमंत सरकार

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:48:15 PM

धनबाद (DHANBAD) : मंगलवार को बीजेपी ने आक्रोश मार्च निकालकर हेमंत सोरेन के खिलाफ बिगुल फूंक दिया. बिजली पानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर चिरकुंडा शहीद चौक  से बीजेपी ने आक्रोश मार्च निकाला. हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार नारा लगाते हुए विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए चिरकुंडा बिजली कार्यालय पहुंचे. यहां  मार्च सभा और प्रदर्शन में तब्दील हो गया.

पानी-बिजली के लिए त्राहिमाम

 मौके पर पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी, धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, एवम निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. अमर बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार निकम्मी हो गई है. विकास से इनका कोई लेना देना नहीं है. भीषण गर्मी में एक तो सरकार लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं करा पा रही है, दूसरी तरफ से गर्मी के दिनों में बिजली की भारी कटौती की जा रही है जिससे आम और खास सभी परेशान हैं. कहा, रघुवर सरकार में जहां हमलोग 22 घंटा बिजली देने का काम करते थे. आज जनता पानी और बिजली को लेकर त्राहिमाम कर रही है.

“अपना घर भर रही सरकार”

बाउरी ने कहा कि रोजाना अवैध खनन में मौतें हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार व जिला प्रशासन की बेशर्मी देखिए अवैध खनन से हो रही मौतें की घटना को सिरे से नकार रही. हेमंत सरकार अपने परिवार और अपने विधायकों को समृद्ध बनाने में लग गई है, जबकि जनता से कोई लेना देना नही है. राज्य की खनिज संपदा को लूटने में लगीं है. मौके पर उपस्थित सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधा बिजली पानी सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार पूरी तरह से निकम्मी साबित हुई है. सरकार की नीयत में ही बेइमानी है. इसी को लेकर जनता के बीच आक्रोश देखा जा रहा है. कहा कि यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे.

“महिला, किसान व मजदूर विरोधी सरकार”

निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार महिला, किसान व मजदूर विरोधी सरकार है. पिछले 27 महीनों में सिर्फ लूट खसोट करने का काम किया है. जनता के हित में एक भी काम नहीं किया है. कहा कि  बीजेपी ने आज सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका है. अगर सरकार ने अब भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो आगे और उग्र आंदोलन बीजेपी करती रहेगी.

रिपोर्ट : विनोद सिंह, निरसा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.