चाइबासा (CHAIBASA) : सारंडा वन प्रमंडल क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त भगदड़ मच गई जब रिहायशी इलाके में जंगली हाथी नजर आया. राहत की बात रही कि हाथी ने किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. दरअसल सारंडा वन प्रमंडल के गुवा रेंज अन्तर्गत बिरसा नगर-टू में रात लगभग आठ बजे एक जंगली हाथी घूमता दिखा. जंगली हाथी कुछ घंटे क्षेत्र में रहने के बाद ठाकुरा गांव के समीप पुल होते घने जंगलों में चला गया.
रिपोर्ट : संदीप गुप्ता ,गुवा चाइबास
