✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घर वाले करते ही रहे इंतजार, काम से नहीं लौटा मिस्त्री, हादसे में मौत के बाद सड़क जाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:42:25 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर मानगो के  उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास  सोमवार रात प्लंबर मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. सड़क को जाम कर लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे.

मृतक विश्वनाथ गोराई अपने काम से वापस  घर जा रहा था.  डिमना चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक एमजीएम थाना क्षेत्र के यीशुलडांगा का निवासी था. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर तकरीबन डेढ़ घंटे तक nh33 सड़क को जाम रखा था. स्थानीय लोग 10 लाख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे.  घटना की सूचना मिलते ही पटमदा डीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे.  काफी देर तक समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए.  जिसके उपरांत पुलिस ने शव को एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया.  पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.