✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फिर दहेज की बलि चढ़ी एक बेटी, हत्या के बाद ताला मार कर फरार हुए ससुराल वाले

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:40:53 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : दहेज की खातिर लोहरदगा में एक और बेटी की सोमवार शाम हत्या कर दी गई.  मामला भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी गांव का है. मृतका के जेठ रहमतुल्लाह अंसारी को गिरफ्तारी हो गई है, वहीं हत्या के आरोप के बाद ससुराल के अन्य सदस्य घर में ताला लगा कर फरार हैं.

क्या है मामला

रुकसाना खातून  की शादी उदरंगी निवासी अजमतुल्लाह अंसारी के साथ तीन साल पहले हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले रुकसाना को प्रताड़ित कर रहे थे. मृतिका के भाई इमरान अंसारी के मुताबिक अजमतुल्लाह अंसारी और उसके परिवार वाले दहेज की मांग करते थे. इसके लिए कई बार उसके साथ मारपीट की गई. प्रताड़ित होने पर कई बार रुकसाना मायके भी लौटीं. पर हर बार यह वादा कर के वापस बुला लिया जाता कि अब प्रताड़ित नहीं किया जाएगा. बेटी का घर बसाने की उम्मीद में मायके वालों ने अजमतुल्लाह को घर बनाने के लिए ईंट देने की बात भी कही. बकौल इमरान अंसारी, दहेज लोभियों ने चंद पैसों की खातिर रुकसाना खातून की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

 रिपोर्ट :  गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.