✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांव की सरकार : मतदान के दौरान बूथों पर रहेगी तगड़ी व्यवस्था, खलल डालने वालों की होगी खैर नहीं

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:34:55 PM

धनबाद(DHANBAD) : ‘त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव' 2022 के तृतीय चरण के संबंध में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने पंचायत चुनाव के तृतीय चरण की सूचना प्रपत्र 5 में निर्गत की. निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी. तीसरे चरण में बलियापुर, कलियासोल व एगारकुंड में मतदान होगा. वैश्विक महामारी के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित करते हुए मास्क लगाकर और कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है.

कुल 884 पदों के लिए होगा मतदान

तीसरे चरण के मतदान के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (एनआई एक्ट) के तहत सार्वजनिक अवकाश (रविवारीय अवकाश सहित) की तिथि को छोड़कर, 26 अप्रैल से 2 मई 2022 दिन के 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन तथा 4 व 5 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. 6 मई व 7 मई 2022 को दिन के 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नाम वापसी तथा 9 मई को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा. 24 मई को प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान होगा, 31 मई को तृतीय व चतुर्थ चरण की मतगणना एक साथ की जाएगी. तीसरे चरण में जिला परिषद के 7, पंचायत समिति सदस्य के 74, मुखिया के 63 तथा वार्ड सदस्य के 740 पदों सहित कुल 884 पदों के लिए मतदान होगा. जिसमें 508 पद महिलाओं के लिए रहेंगे.

मतदान केंद्रों पर होगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी  संजीव कुमार ने कहा कि मतदान को भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी. प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा.  अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व अन्य सुरक्षा बल शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए कार्यशील रहेंगे.  नियमित पेट्रोलिंग जारी रहेगी, किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए क्विक एक्शन टीम मुस्तैद रहेगी. 

रिपोर्ट :  शाम्भवी सिंह, धनबाद 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.