बोकारो (BOKARO) : झारखंड के कई जिलों के मलेशिया में फंसे मजदूरों की वतन वापसी का रास्ता साफ होता दिख रहा है. मलेशिया में फंसे 30 मजदूरों में 10 मजदूरों का पहला जत्था मंगलवर को भारत पहुंचेगा. वतन वापसी के लिए सोमवार शाम को 10 मजदूर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से उड़ान भरेंगे और मगलवार की सुबह को सभी चैन्नई पहुंचेंगे. बाकी बचे 20 मजदूरों को फिलहाल टिकट नहीं मिल सका है उन्हें बाद दूसरे ट्रिप में भारत भेजा जाएगा .
वापसी को लेकर परिजनो में खुशी का माहौल हैं. पहले जत्थे में वतन लौटने वाले मजदूरों में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत घुटबाली के विनोद महतो,सेवाटांड के देवानंद महतो,बगोदर प्रखंड अंतर्गत खेतको के विनोद कुमार,बासुदेव महतो,बुधन महतो,रामेश्वर महतो बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत महुवाटांड के झरी कमार गोमियां प्रखंड अंतर्गत तिसकोपी प्रेमलाल महतो,दशरथ महतो,हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड अंतर्गत चानो के भुनेश्वर महतो शामिल हैं.
रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया, बोकारो
.jpeg)