✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

14 मई  को धनबाद में सिविल कोर्ट में  लगेगी नेशनल लोक अदालत

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:35:04 PM

धनबाद (DHANBAD) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार  सिविल कोर्ट, धनबाद में 14 मई  को एक दिवसीय नेशनल लोक अदालत का  आयोजन करेगा.  नेशनल लोक अदालत में  पक्षकार  कोविड गाईडलाइन का पालन करते हुए व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित हो सकते हैं.  उपरोक्त बातें सोमवार को  जिला विधिक सेवा प्राधिकार  के सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने  मीडिया से बातचीत करते हुए कही.  

सुबह आठ बजे से शुरू होगी अदालत

 बताया कि अधिक से अधिक विवादों का निपटारा हो, इसके लिए  एक अप्रैल से  रोजाना पक्षकारों, विभागों के साथ न्यायिक पदाधिकारियों की प्री सीटिंग बैठक  भी चल रही है. उन्होंने बताया कि कि 14 मई  को नेशनल लोक अदालत सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी.  ज्यादा से ज्यादा  मामलों के निष्पादन के लिए लगातार विभिन्न विभागों के साथ  बैठक की जा रही है.  पक्षकारों को सुविधा देने के लिए विभागों द्वारा स्कीम भी लाया गया है, जिसमें जुर्माने की राशि में पक्षकारों को रियायत दी जाएगी.  

इन मामलों का होगा निपटारा

न्यायाधीश निताशा  बारला ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली, वन विभाग,मोटर दुर्घटना, एनआई एक्ट, आपराधिक सुलहनीय मामले, उत्पाद विभाग, वैवाहिक जीवन से संबंधित विवाद , भूमि अधिग्रहण, न्यूनतम मजदूरी,  से संबंधित विवाद व अन्य सुलहनीय मामलों का निपटारा किया जाएगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.