✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़क निर्माण से प्रभावित हुए दुकानदार आमरण अनशन  पर बैठे , 7 हजार करोड़ की राशि के बंदरबांट का आरोप

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:38:04 PM

 धनबाद (DHANBAD) :  रणधीर वर्मा चौक पर  जिला दलित सेना के बैनर तले सड़क विस्तारिकरण से प्रभावित फुटपाथ दुकानदार आमरण  अनशन पर बैठ गये हैं.  दरअसल काको से लेकर गोल बिल्डिंग, धनबाद तक 8 लेन की सड़क का निर्माण किया जा रहा है, इसमें काफी संख्या में  फुटपाथ दुकानदार प्रभावित हुए हैं. दुकानदारों की रोजी रोटी छीन गई है. फुटपाथ दुकानदारों को इसके बदले मुआवजा  देने की बात कही गई थी. लेकिन अब तक नहीं दी गई है. इसके पहले दुकानदारों ने धरना भी दिया था.  अधिकारियों के यहां गुहार की थी. लेकिन कोई पहल नही की गई. फर्जी सूची बनाकर राशि भुगतान करने की बात दुकानदारो ने कही है.

फर्जी सूची बनाकर किया बंदरबांट

अनशन की अगुवाई कर रहे दलित सेना के दिनेश पासवान ने कहा कि काको मोड़ से बिनोद बिहारी मोड़,मेमको मोड़ भाया गोल बिल्डिंग तक सड़क का विस्तारिकरण किया गया है. जिसमे कई फुटपाथ दुकानदार प्रभावित हुए है. विश्व बैंक की  तरफ से 7 हजार करोड़ राशि आई लेकिन दुकानदारों को राशि का भुगतान नहीं किया गया. कई बार इसके लिये अधिकारियों के पास भी गुहार की गई. फर्जी सूची बनाकर  इन पैसे का बंदरबांट कर दिया गया है.  कहा कि प्रभावित  दुकानदारों को राशि भुगतान मिले,  नहीं तो अनशन जारी रहेगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.