✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए छात्रों का हुआ महाजुटान, शिक्षकों ने दिए टिप्स

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:31:29 PM

धनबाद(DHANBAD) - धनबाद कोचिंग एसोसिएशन का 'महाकुंभ', कार्यक्रम का नाम था 'मार्गदर्शन', नाम के हिसाब से कार्यक्रम में काम भी हुए.  लोग भी जुटे ,सम्मान भी पाए, छात्र भी पहुंचे ,जानकारी हासिल की और आगे के लिए उनके मन की बहुत सारी शंकाएं दूर हुई.  धनबाद कोचिंग एसोसिएशन ने आज 'मार्गदर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया  था.  इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक ,शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता ,अभिभावक भारी संख्या में पहुंचे.  कार्यक्रम के संयोजक मनोज सिंह काफी उत्साहित दिखे.
 उन्होंने कहा कि जितनी उम्मीद थी, उससे 10 गुना अधिक उपलब्धि हासिल हुई है.  हम लोगों के समक्ष जो चुनौतियां थी ,उसे पार करते हुए हम आगे निकल गए हैं और अब धनबाद के छात्रों का सही में मार्गदर्शन यहां के कोचिंग संस्थान कर पाएंगे.  

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 'मार्गदर्शन' कार्यक्रम बच्चों के लिए काफी कारगर साबित होगा, सामने बैठकर शिक्षक छात्रों की मानसिक और उनकी शारीरिक  क्षमता के अनुसार उन्हें सही  टिप्स देंगे तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि बच्चों को उपलब्धि हासिल नहीं होगी.  सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए धनबाद में नए ढंग का शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है.  उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे धनबाद का बहुत भला होगा.

रिपोर्ट - शाम्भवी / प्रकाश , धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.