☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें ......

एक नजर धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें ......

धनबाद(DHANBAD) - शनिवार की  देर रात को अज्ञात हाइवा  ने नियंत्रण खोकर टुंडी के  पोखरिया के पास सड़क किनारे बिजली के खंभे को  टक्कर मार दी.   बिजली खंभे में लगा ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिगस्त हो गया है.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि  उसके दबाव से बिजली के कुल नौ खंभे के तार और पोल  क्षतिगस्त हो गए है.  घटना के बाद हाइवा  फरार हो गया.  संभवतः देर रात को हाइवा  बजरा घाट बालू लोड करने जा रहा था और  चालक किसी तरह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और पोखरिया पोस्ट आफिस के समीप सड़क किनारे ट्रांसफार्मर लगे बिजली खंभे से टकरा गया.

धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के चिरकुंडा का धसान स्थल, दिन शनिवार -झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के उप सचिव कुमार अभिषेक धसान स्थल डुमरीजोड़  निरीक्षण करने पहुंचते है.  साथ में ग्रामीण एसपी भी है.  उप सचिव ने पूरे इलाके का भ्रमण किया और लोगों से जानकारी एकत्रित की.  इस दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ की अवैध उत्खनन के कारण नया प्राथमिक विद्यालय ,डुमरीजोड़ में  बच्चे पढ़ाई करने नहीं आ रहे है.  सड़क धंस गई है, इस कारण से अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे है. 

धनबाद(DHANBAD)|  बी सी सी एल के कोलियरी इलाकों में  बढ़ती कोयला चोरी पर  रोकथाम के लिए  शनिवार को बी सी सी एल के बरोरा और  ब्लॉक दो एरिया  के जी एम ,सी आई एस एफ के अधिकारियों के साथ बैठक भीमकनाली स्थित सी आई एस एफ कैम्प में हुई.  इससे पहले बी सी सी एल के सुरक्षा इंचार्ज मायाशंकर पांडेय,सी आई एस एफ कमांडेन्ट विशाल शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने पहले जी एम ऑफिस मे जी एम सहित अन्य कोल अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया.  

धनबाद(DHANBAD) | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव '2022 को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में मतदान को लेकर पार्टी डिस्पैच, रूट चार्ट तथा चुनाव संबंधी अन्य कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र के हर बूथ पर स्वयं जाकर मतदान केंद्र की वास्तविक स्थिति से अवगत होने, क्लस्टर से बूथ की दूरी को ध्यान में रखकर रुट चार्ट बनाने एवं रूट चार्ट के साथ नजरी नक्शा भी निश्चित रूप से तैयार रखने को कहा. 

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद कोचिंग एसोसिएशन का 'महाकुंभ', कार्यक्रम का नाम था 'मार्गदर्शन', नाम के हिसाब से कार्यक्रम में काम भी हुए.  लोग भी जुटे ,सम्मान भी पाए, छात्र भी पहुंचे ,जानकारी हासिल की और आगे के लिए उनके मन की बहुत सारी शंकाएं दूर हुई.  धनबाद कोचिंग एसोसिएशन ने आज 'मार्गदर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया  था.  इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक ,शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता ,अभिभावक भारी संख्या में पहुंचे.  कार्यक्रम के संयोजक मनोज सिंह काफी उत्साहित दिखे. 

धनबाद(DHANBAD)|   झारखंड प्रदेश क्रिकेट का मुख्य स्तम्भ है, जिसने अनेक खिलाड़ी दिए है.  धनबाद में अनेक महत्वपूर्ण मैचों के आयोजन हुए है.   धनबाद में इंटरनेशनल लेवल क्रिकेट स्टेडियम  बनाने का मार्ग अभी भी खुला  हुआ है, जमीन उपलब्ध होने पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अवश्य विचार करेगा.  बोकारो में सुगम तरीके से जमीन उपलब्ध हो गई ,इसीलिए वहां स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दी गई.  सबसे पहले धनबाद में ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने के लिए जमीन की मांग की गई थी. उक्त बातें    झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन सह बीसीसीआई के पूर्व सेक्रेटरी,  अमिताभ चौधरी ने कही.  

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद कोचिंग एसोसिएशन का 'महाकुंभ', कार्यक्रम का नाम था 'मार्गदर्शन', नाम के हिसाब से कार्यक्रम में काम भी हुए.  लोग भी जुटे ,सम्मान भी पाए, छात्र भी पहुंचे ,जानकारी हासिल की और आगे के लिए उनके मन की बहुत सारी शंकाएं दूर हुई.  धनबाद कोचिंग एसोसिएशन ने आज 'मार्गदर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया  था.  इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक ,शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता ,अभिभावक भारी संख्या में पहुंचे.  कार्यक्रम के संयोजक मनोज सिंह काफी उत्साहित दिखे. 
 

Published at:24 Apr 2022 07:16 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.