✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रद्धांजलि : प्रथम पुण्यतिथि पर याद किये गये पत्रकार पंकज प्रसाद, नेत्र जांच शिविर आयोजित

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:31:34 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): कोरोना काल में झारखंड में कई पत्रकार कोरोना संक्रमित होकर असमय ही इस दुनिया से चल बसे. ऐसे ही एक पत्रकार पंकज प्रसाद की आज पहली पुण्यतिथि है. इस मौके पर उनके परिजनों ने पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से टेल्को खड़गाझाड़ के गणेश मंदिर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. इसमें 120 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ. इसमें 15 लोगों को मोतियाबंद ऑपरेशन के लिए चिकित्सीय परामर्श दिया गया. चयनित लोगों का 26 अप्रैल को पूर्णिमा नेत्रालय में मोतियाबिंद का operation किया जाएगा. नेत्र जांच के दौरान चिकित्सक डॉक्टर नीरज पटेल, रजनी एवं मनीष राज ने सराहनीय सेवा दिया.

टीएमएच में पिछले साल हुई थी पंकज की मौत

बीते वर्ष कोविड संक्रमित स्व. पंकज का टीएमएच अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया था. रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावे जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, गणेश सोलंकी समेत अन्य ने भाग लिया. आयोजन के दौरान स्थानीय बच्चों के मध्य निःशुल्क पाठ्य सामग्रियों का भी वितरण हुआ. अतिथियों ने पत्रकार पंकज प्रसाद संग अपने अनुभवों और उनकी स्मृतियों को साझा किया. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि दिवंगत पंकज हमेशा हमारी स्मृतियों में रहेंगे. उनकी जिंदादिली लोगों को प्रेरित करती रहेगी. मौके पर 50 बच्चों के मध्य कॉपी, पेंसिल, रबर, ड्रॉइंग कॉपी, क्रेयॉन्स इत्यादि का वितरण हुआ. इस आयोजन में स्व.पंकज प्रसाद की पत्नी मनीषा गुप्ता, सुपुत्र अथर्व कैरव, पिता सुदामा प्रसाद, मां सरोज देवी, भाई विवेक प्रसाद, प्रकाश प्रसाद सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे.

जमशेदपुर के रहनेवाले थे पंकज

पंकज प्रसाद मूल रूप से जमशेदपुर के रहनेवाले थे. कई सालों वे तक न्यूज़ 18 में हैदराबाद में पदस्थापित थे. उसके बाद रांची में अपना वेंचर शुरू किय था. पारिवारिक समारोह को लेकर पिछले साल जब वे अप्रैल में जमशेदपुर आए तब कोरोना संक्रमित हो गए थे.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड(जमशेदपुर)  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.