✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीएवी कोयलानगर : 9वीं कक्षा के छात्र की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई, आरोपी छात्र निलंबित

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:29:42 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद  डीएवी कोयला नगर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, अभी हाल में फीस को लेकर विवाद चल ही रहा है, इसी दौरान आज दो छात्रों के बीच मारपीट की घटना के बाद फिर सुर्खियों में आ गया है.  बताया गया है कि कुछ छात्रों ने नौवीं के छात्र खेतान मिश्रा की लाठी से जमकर पीटा, जिससे खेतान के  हाथ और पैर  में काफी चोटें आयी है. बताया गया कि छात्रों ने खेतान को तब तक पिटाई करता रहा, जबतक कि  पूरी तरह से लहूलुहान नहीं हो गया. इस मामले में घायल छात्र के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. मारपीट के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है.  
 घायल छात्र के पिता ने बताया कि क्लास के अंदर आरोपी छात्र ने उससे बकझक  की थी तथा मारने की धमकी दी थी. क्लास में टीचर ने मामले को शांत कराया, जैसे ही छुट्टी हुई- उनका बेटा बाहर आया तो पार्क गेट के पास अचानक तीन चार लड़कों ने उसके पुत्र को घेर लिया और मारपीट की.   घायल छात्र  ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके दोस्त के साथ 15-20 लोगों ने मारपीट किया था. इसका वह बीच बचाव किया था.इसकी शिकायत उसने स्कूल प्रबंधन से भी किया था. स्कूल में शिकायत होने के बाद से छात्र से बदले की भावना से उसने हमला किया. उसने बताया कि 12-15 लोगों ने उसके साथ रॉड से मारपीट किया है. उसने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से किया है.इस झगड़े में स्कूल के अलावा बाहर के भी कई लड़के शामिल थे.

छात्र की मां ने बताया कि अब बच्चे को स्कूल भेजने में डर लग रहा है. उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि छुट्टी होने के बाद गेट तक गार्ड की नजर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हे बच्चे की जान की सुरक्षा चाहिए. उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाले बच्चे दो दिन पहले भी दूसरे छात्र के साथ मारपीट किया गया था. लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसे नजर अंदाज कर दिया. स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के वजह से ही ऐसी घटना घटी है.            

 

रिपोर्ट: शामभवी /प्रकाश ,धनबाद  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.