✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

12 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर शव को नदी में फेंका , मौके पर पहुँची पुलिस

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:52:28 AM

चाईबासा(CHAIBASA): जिले के गुवा थाना के नुईया गांव के समीप कारो नदी से पुलिस ने 24 अप्रैल की सुबह एक नाबालिक युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान नुईया गांव निवासी लक्ष्मण पूर्ति (12 वर्ष), पिता जुयेल पूर्ति, के रूप में की गई है. नाबालिग युवक लक्ष्मण 23 अप्रैल से हीं लापता था. जिसकी तलाश उसके परिजन कर रहे थे. आज नुईया गांव के कुछ लोग जब कारो नदी किनारे शौच करने गये तो नदी में तैरते एक शव को देख पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला तो देखा कि उसके चेहरे के विभिन्न हिस्सों में धारदार हथियार से वार कर काटा गया है. अर्थात उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था. पुलिस ने नदी किनारे से मृतक युवक का कपडा़ भी बरामद किया है, जो खोल कर एक स्थान पर रखा हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गांव के ही लड़कों पर लगाया जा रहा हत्या का आरोप

मृतक लक्ष्मण के पिता ने पुलिस को अंदेशा जताया है कि उसकी हत्या गांव के कुछ युवकों ने ही मिलकर की होगी. क्योंकि पहले से ही गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद चल रहा था. हमेशा वे लोग उनके बेटे के साथ मारपीट और झगडा़ करते थे. इसे लेकर घटना के कुछ दिन पहले ही गांव के मुंडा धनु चाम्पिया की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई थी और बैठक में दुबारा ऐसा झगड़ा नहीं होने का आदेश दिया गया था. संभावना जतायी जा रही है कि यह हत्या उसी विवाद की वजह से की गई होगी.

हर बिन्दु पर जांच कर रही है पुलिस

पुलिस सूत्रों का प्रथम दृष्टया मानना है कि मृतक लक्ष्मण कारो नदी में नहाने गया होगा. तभी नहाने के दौरान किसी से विवाद हुई होगी. इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. बडा़ सवाल यह भी है कि कोई नहाने जायेगा तो वह धारदार हथियार लेकर क्यों जायेगा. यह हत्या सुनियोजित तरीके से की गई हो, ये भी हो सकता है. पुलिस हर बिन्दु पर बारीकी से जांच कर रही है. मामले का उद्भेदन जल्द होने की संभावना है. मृतका की मां सुमी पूर्ति आंगनबाडी़ केन्द्र में सहिया का काम करती है.

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.