✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली कटौती से गर्मी से परेशान ग्रामीण पेड़ों के नीचे बैठकर बिता रहे दिन-रात

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:30:41 PM

चाईबासा(CHAIBASA): एक तरफ गर्मी सारंडा समेत पूरे देश में निरंतर बढ़ रही है. वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती की समस्या से सेल नगरी के नाम से प्रचलित गुवा, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु टाउनशिप की जनता त्रस्त व परेशान है. ऐसे तो उक्त तीनों शहरों में बिजली की समस्या बिल्कुल नहीं रहती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से निरंतर बढ़ती गर्मी के बीच भरी दोपहर के समय गुवा, किरीबुरु टाउनशिप क्षेत्र में घंटों बिजली काट दी जा रही है. इससे लोगों को घर में रहना मुश्किल हो जा रहा है.

आज भी दोपहर में पिछले कुछ घंटों से निरंतर बिजली आपूर्ति बाधित है. इससे परेशान लोग एंव बच्चे अपने-अपने घरों से बाहर पेडो़ं की छांव में कुर्सी, खटिया लगा बैठे नजर आये. गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान लोगों ने कहा कि सेल प्रबंधन कम से कम दोपहर और रात में सोने के दौरान बिजली कटौती नहीं करें. क्योंकि, बच्चों से लेकर वृद्ध तक को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. इस मामले में किरीबुरु के महाप्रबंधक (विद्युत) बीके मिंज से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि बडा़जामदा व नोवामुण्डी क्षेत्र में कहीं तकनीकी खराबी आयी है, जिसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है. ठीक होते हीं सप्लाई बहाल कर दी जायेगी.

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.