☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टैंकर ने पीछे से ऑटो में मारी टक्कर, एक बच्ची की मौत, 4 घायल

टैंकर ने पीछे से ऑटो में  मारी टक्कर, एक बच्ची की मौत, 4 घायल

धनबाद(DHANBAD): निरसा थाना अंतर्गत देवियाना मोड़ के समीप NH 2 पर रविवार 24 अप्रैल की सुबह धनबाद से आ रहे टैंकर ने एक टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें 6 वर्षीय बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. टेंपो पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए. सभी घायलों को निरसा पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. टेम्पो पर सवार दो महिला और दो पुरुष गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.

टैंकर चालक भागने में सफल

जानकारी के अनुसार निरसा मालीडीह से टेम्पो पर सवार लोग चिरकुंडा की ओर जा रहे थे. तभी धनबाद की ओर से आ रहे टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी. टक्कर से टेम्पो पर सवार मालीडीह निवासी 6 वर्षीय बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई. चार अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है. टेम्पो पर आठ लोग सवार थे, बाकी सभी को हल्की चोट आई है. टैंकर चालक भागने में सफल रहा.

रिपोर्ट: विनोद सिंह, निरसा/ धनबाद

Published at: 24 Apr 2022 01:09 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.