✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING : JMM प्रखंड अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, लोगों में भारी आक्रोश

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:37:04 AM

लातेहार(LATEHAR): जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमाही रेलवे साइडिंग के पास रविवार की सुबह ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई.  इस घटना में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने जेएमएम (JMM) बालूमाथ के प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान को गोली मार कर हत्या कर दी.  उधर घटना की जानकारी मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्रखंड अध्यक्ष को इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा.  जहां लातेहार सदर अस्पताल के डॉक्टर ने दिलशेर को मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल पर आये छह अपराधियों ने साइडिंग पर मौजूद दिलशेर खान पर अंधाधुंध गोलियां चलाई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि जेएमएम नेता को चार-पांच गोलियां लगी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही लातेहार से सत्तारूढ़ दल के विधायक वैद्यनाथ राम भी अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और हालत का जायजा लिया. मौके पर बालूमाथ एसडीपीओ अजित कुमार समेत पुलिस बल ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है. सदर अस्पताल परिसर परिजन चीत्कार मारकर रो रहें है. मौके पर उपस्थित लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है. स्थानीय लोग इस घटना को कोयलांचल में वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देख रहे हैं.

रिपोर्ट:जफ़र महबूब,पलामू  / विकास कुमार , लातेहार   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.