☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एसएनएमएमसीएच में कुव्यवस्था को देखकर नाराज हुए एडीएम, अधीक्षक की जमकर लगाई फटकार

धनबाद ( DHANBAD) - अपर समाहर्ता सह एडीएम विधि व्यवस्था नंदकिशोर गुप्ता अचानक एसएनएम एमएमसीएस का निरीक्षण करने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने पूरा अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. एडीएम के पहुंचने की सूचना पर अधीक्षक अरुण वर्णवाल भी मौके पर पहुंचे. इस दौरान एडीएम एसएनएमएमसीएच में कुव्यवस्था को देखकर नाराज हुए एवं अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई.

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए प्रभारी एडीएम नंदकिशोर गुप्ता ने बताया कि अनावश्यक अस्पतालों में भीड़ लगी रहती है. साफ सफाई की व्यवस्था बदहाल है जिसकी शिकायत के बाद निरीक्षण करने पहुंचे एवं व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं. अगर जल्द ही यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं होती हैं तो कार्रवाई भी की जाएगी.

वहीं अधीक्षक अरुण वर्णवाल ने कहा कि मरीज के साथ में 10 लोग आ जाते हैं . जिसके चलते अनावश्यक भीड़ हो जाती है. साफ सफाई रोजाना की जाती है, खराब पंखे के लिए जिम्मेवार बिजली विभाग है, जब इसकी शिकायत विभाग से की जाती है तो उनका कहना होता है कि यह उनकी जिम्मेवारी नहीं है.

Published at:23 Apr 2022 06:15 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.