✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजधानी में सबसे बड़े मल्टी-स्पेशलिटी पारस HEC अस्पताल का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी क्लीनिकल सुविधा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:24:01 PM

रांची(RANCHI): भारत के सबसे बड़े हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स में से एक पारस हेल्थकेयर ने लोगों को किफायती स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में झारखंड की राजधानी रांची में शहर के सबसे बड़े मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का सौगात दिया है. इस अस्पताल का आज उद्घाटन किया गया. वर्तमान में अस्पताल को 170 बेड, 40 आईसीयू बेड और 5 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर के साथ शुरू किया गया है. हालांकि जल्द ही इस अस्पताल की क्षमता को बढ़ाया जायेगा और बेड की संख्या को 300, आईसीयू बेड की संख्या को 100 और 7 ऑपरेशन थियेटर तक बढ़ाया जायेगा. इस अस्पताल का नाम पारस HEC अस्पताल रखा गया है. इस अस्पताल में सभी क्लीनिकल स्पेशलिटीज की सुविधा एक ही छत के नीचे मौजूद होगी.

10 एकड़ में फैला है अस्पताल

वहीं अस्पताल के इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो यह अस्पताल 10 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है. इसे पारस हेल्थकेयर और हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (HEC) के सरकारी प्राइवेट पार्टनरशिप में बनाया गया है. यह अस्पताल, अक्टूबर 2019 में बेसिक स्पेशलिटीज के साथ शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा कोविड की पहली लहर में इसे एक कोविड-19 सेंटर बना दिया गया. कोविड के बाद इस अस्पताल को अपग्रेड किया गया. अब यह अस्पताल पूरी तरह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है.

मिलेंगी ये सुविधाएं  

पारस HEC अस्पताल ओपीडी और आईपीडी सुविधा, डे-केयर सुविधा, 24 घंटे ट्रॉमा और आपातकालीन सेवा की सुविधाएं प्रदान करेगा. न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी ऑर्थोपेडिक्स, क्रिटिकल केयर, पल्मोनोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन, ईएनटी, ऑप्थल्मोलॉजी जैसी स्पेशलिटीज में कई अनुभवी डॉक्टरों की टीम इस अस्पताल में सेवाएं प्रदान करेंगे. अन्य फैसिलिटी में रेडियोलॉजी, कैथ लैब, सीटी स्कैन, एंडोस्कोपी, इन-हाउस लैब, ब्लड बैंक और फिजियोथेरेपी शामिल हैं.

जल्द ही कैंसर की इलाज की भी होगी व्यवस्था

पारस हेल्थकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ धरमिंदर नागर ने कहा कि झारखंड में पहली बार ऐसा होगा जहां पर हेल्थकेयर बेजोड़ एक्सपर्टाइज, शानदार बुनियादी ढांचे और गर्मजोशी का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा. निकट भविष्य में यहां हम एक सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को भी बनाने की योजना बना रहे हैं. इस ब्लॉक में व्यापक कैंसर रेडियेशन थेरेपी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के साथ-साथ लीवर और किडनी ट्रांसप्लांट सुविधाएं भी शामिल होंगी. इसके अलावा हम प्रमुख क्लीनिकल स्पेशलिटीज में डिप्लोमा, फैलोशिप और डीएनबी जैसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को शामिल करने की दिशा में काम कर रहे हैं. यह अस्पताल झारखंड में सभी टीपीए, प्रमुख कॉर्पोरेशन और आयुष्मान भारत योजना के साथ सूचीबद्ध है.

अस्पताल के COO(Chief operating officer) शंकर नारंग ने बताया कि आने वाले दिनों में इस अस्पताल में कैंसर के भी इलाज की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को ख्याल में रख कर अस्पताल का शुभारंभ किया गया है. उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में सभी तरह के लोग इलाज अफ़्फोर्ड कर पाएंगे.

डॉक्टर संजय ने बताया कि पारस अस्पताल में सभी तरह की सर्जरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि यहां की सारी सुविधाएं सबसे अलग हैं. सारी मशीन नई टेक्नोलॉजी से लैस है. उन्होंने बताया कि एक छत के नीचे ही लोगों को सारी जांच की सुविधा मिलेगी. उन्होंने आगे बताया कि गरीबों के लिए हरसंभव मदद अस्पताल की ओर से की जाएगी.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.