✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए कार्यालयों में उमड़ी भीड़, जनसमर्थकों के साथ प्रत्याशी कर रहे हैं पर्चा दाखिल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:23:31 PM

बोकारो(BOKARO): झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के पांचवें दिन भी पूरे जोश के साथ मुखिया प्रत्याशी और जिला परिषद प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे. कई प्रत्याशी तो गाजे-बाजे के साथ पहुंचे. जिले के गोमिया जिला परिषद भाग संख्या चार की प्रत्याशी सुनीता देवी भारी जनसमर्थकों के साथ अपना नामांकन करने बोकारो के लिए निकली. इस दौरान उनके साथ जनसमर्थकों का भारी जुटान था. उन्होंने अपना पर्चा बोकारो में दाखिल किया. वहीं लोगो के रुझान को देखते हुए सुनीता देवी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रही थी. इस संबंध में सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति चितरंजन साव वर्षो से समाज की सेवा करते आ रहे हैं. इसके बावजूद भी क्षेत्र में पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा सहित बहुत से जनसमस्या हैं, जिसे त्वरित गति से दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी.

लगातार दो बार की मुखिया ने तीसरी बार किया नामांकन

वहीं गोमिया प्रखंड के साड़म पूर्वी पंचायत से मुखिया पद के लिए रहिमतुनिशा ने लगातार तीसरी बार अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके समर्थन में भारी जनसमर्थको का जुटान हुआ. लोगों के भारी जुटान को देखते हुए रहिमतुनिशा भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रही थी. बता दे कि रहिमतुनिशा अपने पंचायत से पूर्व में भी लगातार दो बार मुखिया रह चुकी हैं. इस संबंध में उन्होंने बताया कि एक बार फिर से लोगो का अपार समर्थन मिल रहा है. बताया कि पिछले कोरोना काल में उन्होंने पूरे जनमानस की सेवा की है. आज उन सेवा भावना को देखते लोगो का मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है.

पेटरवार प्रखंड में पांचवे दिन हुए कुल 63 नामांकन

वहीं पेटरवार प्रखंड कार्यालय में पांचवे दिन कुल नामांकन 63 हुए हैं जिसमें 29 पुरुष एवं 34 महिला ने अपना नामांकन दाखिल किया. पिछरी उतरी पंचायत, पिछरी दक्षिण पंचायत, चलकरी उत्तरी, चलकरी दक्षिणी, अंगवाली उत्तरी अंगवाली दक्षिणी, मायापुर,कोह, पदकी, उत्तरसरा ,बुंडू, ऑलगड्डा , सदमाकला, दरिद, पेटरवार, चांदो, चढ़दी, के प्रत्याशियों ने अपने अपना नामांकन को दाखिल किए. नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी में से लक्ष्मण सिंह, अर्जुन सिंह, दिनेश गुप्ता, धनेश शर्मा, रानी कुमारी मुर्मू, अभय कपूर, गोरखनाथ घासी, मिली देवी, बसंती देवी, सविता गोराई, देवंती देवी, अखिलेश प्रसाद, जुगल रजवार, लाल किशन मुर्मू, नीतू सिंह, तुलसी देवी, गौरीनाथ करपरदर आदि ने नामांकन दाखिल किया.

रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया/प्रकाश कुमार, बेरमो   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.