✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब बिना शोर प्‍लेटफॉर्म पर आएगी ट्रेन, इस एक वजह से बढ़ गई सीटों की संख्‍या भी

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:37:46 AM

कोडरमा (KODARMA) -  इस बार रेलवे के एक नए प्रयोग से यात्रियों को दोहरा लाभ हुआ है. इस वजह से कोडरमा गया गोमो से होकर गुजरनेवाली रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के साथ-साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की कुल 24 ट्रेनों में सीटों की संख्‍या बढ़ गई हैं. नई व्‍यवस्‍था में जनशताब्दी में जहां 62 सीटें बढ़ी हैं, वहीं अन्‍य सभी ट्रेनों को मिलाकर कुल 1302 सीटों की बढ़ोतरी हुई है. ऐसा मुमकिन हुआ है ट्रेन में लगे पावर कार को हटाकर एलएसएलआरडी कोच लगाने की वजह से. इससे अब ना सिर्फ इन ट्रेनों में पहले की तुलना में ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे, बल्कि ट्रेनों के प्लेटफार्म पर आने से जो तेज आवाज के साथ ध्वनि प्रदूषण होता था, उससे भी छुटकारा मिल जाएगा.

यह होगा बदलाव

रेलवे की ओर से बताया गया है कि एलएसएलआरडी कोच जुड़ने से अब उनसे ही हेड आन जनरेशन टेक्नोलाजी से ओवरहेड इलेक्ट्रिक सप्लाई से बिजली ली जाएगी. गौरतलब है कि सामान्‍य रूप से ट्रेनों के आगे और पीछे लगने वाली पावर कार बहुत अधिक शोर करती है और धुएं का उत्सर्जन भी खूब होता है. अब ऐसी दो जेनरेटर कारों के स्थान पर आपात स्थिति के लिए उपयोग की जाने वाली एक स्टैंडबाय साइलेंट जेनरेटर कार होगी. दूसरी कार के स्थान पर एलएसएलआरडी (एलएचबी सेकेंड लगेज, गार्ड और दिव्यांग कम्पार्टमेंट) होगा. इस कोच के जुड़ने से लगेज, गार्ड रूम और अतिरिक्त यात्रियों के बैठने के लिए जगह भी उपलब्ध होगी. यह कोच पूरी ट्रेन में उपयोग की जाने वाली ओवरहेड आपूर्ति से बिजली को परिवर्तित करने की क्षमता भी रखेगा. इससे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ध्वनि मुक्त और प्रदूषणरहित वातावरण मिल सकेगा. इन ट्रेनों में जुड़े एलएसएलआरडी कोच पटना हावड़ा जनशताब्दी, गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, नई दिल्ली गया महाबोधी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन शामिल हैं.

रिपोर्ट : अमित कुमार, कोडरमा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.