✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तल्ख मौसम में बिना बिल दिए उठा रहे थे पंखे-कूलर का मजा, 12 रंगे हाथ धराए, 1 लाख 86 हजार लगा जुर्माना

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:18:08 AM

पलामू (PALAMU) :  विद्युत अवर प्रमंडल जपला के सहायक अभियंता संजय कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने शुक्रवार को  हैदरनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापामारी अभियान चलाया. इसमें बिना वैध कनेक्शन बिजली का उपयोग करने वाले 12 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया.  सभी के विरुद्ध कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने  हैदारनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है.  

इन पर लगा जुर्माना

कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मो. आरिफ भाई बिगहा पर दस हजार, गुड्डन सिंह गोल्हना पर दस हजार, रमेश कुमार बैठा रतनबीघा पर आठ हजार, अरबिंद कुमार सिंह रतनबिघा पर 40 हजार, सुदय राम भदाई पर आठ हजार, संतोष प्रजापति सड्या पर 20 हजार, उनिल मेहता पर दस हजार, रामेश्वर यादव पर दस हजार, कर्मदेव राम सलैया टीकर पर दस हजार, लालदेव प्रजापति सड्या पर दस हजार, वीरेंद्र मेहता सड़या पर दस हजार व सिकंदर सिंह बिलासपुर पर 40हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

बिना कनेक्शन  बिजली उपयोग करने वालों की खैर नहीं

 कनीय अभियंता ने कहा है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिन अभियान आगे भी जारी रहेगा.  उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने घर दुकान या प्रतिष्ठान में कनेक्शन नहीं लिया है, वह किसी भी कार्य दिवस को जपला स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में आकर सरल प्रक्रिया कर कनेक्शन ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया है, वह तत्काल जमा कर दें.  जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी.  उन्होंने कहा कि बिजली बिल का भुगतान किसी भी कार्य दिवस को जपला कार्यालय या प्रत्येक सोमवार को तिवारी कांप्लेक्स हैदरनगर में किया जा सकता है.  छापामारी दल में सहायक अभियंता संजय कुमार, मानव दिवस कर्मी जितेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार व धर्मेंद्र विश्वकर्मा शामिल थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.