✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

30 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने के बाद पुलिस सुनाएगी सक्सेस स्टोरी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:25:02 PM

दुमका (DUMKA) - दुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली गांव के सनातन गोराई के घर से पुलिस ने 30 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  यह कार्यवाई की है. गांजा बरामद होने के बाद नगर थाना पुलिस के सहयोग से गांधी मैदान के पास से पुलिस ने बाइक के साथ सनातन गोराई को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने नहीं की पुष्टि 

हालांकि एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने इसकी पुष्टि की है लेकिन इस बाबत अभी पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. एसडीपीओ नूर मुस्तफा खुद पूरे मामले की मोनेटरिंग कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो पुलिस गिरफ्त में आए सनातन गोराई नशा का पुराना सौदागर है. कल इस मामले में पुलिस द्वारा प्रेसवार्ता करने की संभावना है. तब तक पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.