✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

"धंसान में लोग दबे हुए हैं और रेस्क्यू की जगह भराई कर रहा है जिला प्रशासन ! "

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:19:36 PM

धनबाद (DHANBAD) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ स्थित धंसान स्थल का दौरा करने चिरकुंडा पहुंचे. इस दौरान उनके साथ धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता मौजूद रहीं. दीपका प्रकाश मामले में सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा और सीबीआई से जांच कराने की मांग की.

सड़क से सदन तक होगा आंदोलन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने एक-एक मुहाने का निरीक्षण किया. इस दौरान खदान की भराई कर दिए जाने से निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता खासी नाराज दिखीं. उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से करते हुए कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन अपनी कमजोरी को छुपाने का प्रयास कर रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में अवैध कारोबार फल फूल रहा है. अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण बता रहे हैं कि यहां कई लोग दबे हुए हैं. उसके बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन मुहाने को भरने का काम कर रहा है. जबकि रेस्क्यू का काम जारी रखना चाहिए था. इससे साफ पता चलता है कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ये काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कोयला का अवैध कारोबार सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है. 

रिपोर्ट : विनोद सिंह, धनबाद/निरसा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.