☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फिर दहेज की बली चढ़ी एक बेटी, जहर देकर शौहर ने ही मार डाला !

फिर दहेज की बली चढ़ी एक बेटी, जहर देकर शौहर ने ही मार डाला !

रांची(RANCHI) : दहेज मुक्त समाज को लेकर सरकार लाख जागरूकता अभियान चलाये. लेकिन यह सार्थक होता नहीं दिख रहा है. रातू थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने एक युवती की हत्या दहेज नहीं मिलने पर कर दी. हालांकि पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं घटना में प्रयुक्त दुपट्टा और बोतल भी बरामद किया है.  

पैसे और बाइक की करते थे मांग         

 ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रातु थाना में बुधवार को मृतिका सगुप्ता परवीन के भाई एकरामुल अंसारी ने मामला दर्ज कराया था. इसमे बताया गया था कि उनकी बहन शगुफ्ता परवीन की शादी जुबैर अंसारी, पिता इदरिस अंसारी के साथ हुई थी. जो रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.  शादी के बाद से ही ससुराल वालों की ओर से पैसा और बाइक की डिमांड की जा रही थी. उन्होंने बताया कि एकरामुल अंसारी गरीब परिवार से आते हैं और वह उनकी मांगों को पूरा नहीं कर पाए. शगुफ्ता के ससुराल वालों ने बुधवार को उनकी जहर पिलाकर और गला दबाकर हत्या कर दी. इस मामले का मुख्य आरोपी  जुबैर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

 

 

 

Published at: 21 Apr 2022 06:04 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.