✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोरोना की चौथी लहर : सांसद ने की मांग, मास्क अनिवार्य करो सरकार

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:13:32 PM

रांची (RANCHI) : सांसद संजय सेठ ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को चिट्ठी लिख कर चौथी लहर को ध्यान में रखते हुए राज्य  में मास्क पहनना  अनिवार्य रुप से नियम लागू करने की मांग रखी. साथ ही साथ सभी स्वास्थ्य केंद्र एवं अस्पतालों में समीक्षा की मांग की. कहा कि सरकार आवश्यक उपकरण व अन्य आवश्यकताओं को व्यवस्थित करें ताकि चौथी लहर से हम सब आसानी से  निपट सकें. 

सांसद संजय सेठ ने कहा कि चौथी लहर ने देश में दस्तक दे दी है. कई राज्यों में महामारी से बचाव के लिए तमाम उपायों पर काम करना शुरू कर दिया है. झारखंड में भी कोरोना की चौथी लहर को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पूर्व की तरह मास्क का उपयोग अनिवार्य किया जाए. साथ ही स्वास्थ सेवाओं के उन तमाम  जरूरतों को सुदृढ़ किया जाए जिससे कि विषम परिस्थिति में महामारी से मजबूती के साथ निपटा जा सके सभी स्वास्थ केंद्र,अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं और अन्य आवश्यक उपकरणों की यथाशीघ्र आपूर्ति की जाए. झारखंड में मास्क सभी लोग  अनिवार्य रुप से पहने लोगों के बीच फिर से जन जागरूकता के साथ कड़ाई से इसका पालन किया जाना चाहिए. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.