✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किरीबुरू : कोहरे की चादर से ढका शहर, मौसम हुआ सुहावना   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:29:59 AM

चाईबासा (CHAIBASA) : सारंडा की सबसे उंची पहाड़ी पर बसे दो शहर किरीबुरु और मेघाहातुबुरु में आज अहले सुबह एक अनोखा नजारा देखने को मिला. इन शहरों को सुबह-सुबह घने कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया. इससे शहर का मौसम काफी सुहाना हो गया था. हालांकि, धूप निकलने के साथ ही कोहरा गायब हो गया और शहर के तापमान में वृद्धि होने लगी. इसके बाद पुनः दोपहर दो बजे के बाद मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है. आसमान में बादलों के छाने से तापमान में अचानक भारी गिरावट देखी गई तथा मौसम सुहाना हो गया है. 

21 और 22 अप्रैल को हो सकती है बारिश

फिलवक्त मौसम का जैसा मिजाज बना हुआ है, उससे देर शाम तक हल्की या तेज बारिश की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग ने 21 एवं 22 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर रखा है. दूसरी तरफ बढ़ती गर्मी के दौरान पिछले दो-तीन दिनों से किरीबुरु शहर में दिन के समय बिजली की कटौती होने से लोग गर्मी से परेशान थे, जिसके बाद आज तापमान में गिरावट देखने को मिली. आज किरीबुरु शहर का न्यूनतम तापमान 21 एंव अधिकतम 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

रिपोर्ट : संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.