✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम पहुंचे रामगढ़, फागू बेसरा की बेटी की शादी में हुए शरीक

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:21:52 AM

रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जेएमएम के वरीय नेता फागु बेसरा की सुपुत्री के विवाह एवं उनके सुपुत्र के विवाह रिसेप्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु रामगढ़ जिला के हेसागढ़ा स्थित उनके आवास पर पहुंचे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फागु बेसरा की सुपुत्री  चांदमुनि बेसरा को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने फागु बेसरा के सुपुत्र राजेश बेसरा एवं पुत्रवधू शीला हेंब्रम को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. मौके पर फागु बेसरा के परिवार के अन्य सदस्य एवं रिश्तेदार भी उपस्थित थे.

इससे पहले जोरा करम, बीस माइल फुटबॉल मैदान हेसागढ़ा स्थित अस्थायी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन का आगमन होते ही सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर जेएमएम रामगढ़ के जिला अध्यक्ष  विनोद किस्कु, सामाजिक कार्यकर्ता  राजकुमार महतो, विनोद महतो,आलम अंसारी, राजेश टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.