✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन से अवैध शराब के साथ दो युवक को किया गिरप्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:15:23 PM

देवघर(DEOGHAR): आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो से सीआइबी टीम ने शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ के अनुसार शराब कारोबारी के द्वारा बैग मे भर कर शराब बिहार की ओर ले जा रहा था. गुप्त सुचना के आधार पर सीआइबी टीम और जसीडीह आरपीएफ ने प्लेटफार्म नंबर दो से शराब के साथ दोनो युवक को पकड़ा और आरपीएफ पोस्ट लाया. छानबीन करने पर बैग मे 300ml का 37 बोतल और 600ml का 9 बोतल शराब बरामद किया. पूछताछ करने पर गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रामजीवन कुमार (बेगुसराय) और संतोष कुमार (वारिशनगर, समस्तीपुर) बताया और दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि वे लोग बराबर रेल के रास्ते से शराब ले जाने का काम करते हैं. आरपीएफ ने जब्त शराब को उत्पाद विभाग को सुपुर्द करने और गिरफ्तार युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की बात कही.

रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, जसीडीह(देवघर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.