☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जैक मैट्रिक परीक्षा खत्म : छात्रों ने बेहतर रिजल्ट के लिए की दुआएं

जैक मैट्रिक परीक्षा खत्म : छात्रों ने बेहतर रिजल्ट के लिए की दुआएं

सिमडेगा (SIMDEGA) : जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम दिन बुधवार को  प्रखंड के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक व कदाचार मुक्त संपन्न हो गई. अंतिम दिन एक पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई. परीक्षा केंद्र एस के बागे महाविद्यालय व एसएस प्लस टू विद्यालय कोलेबिरा में कुल 1078 परीक्षार्थियों में 1045 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान तैनात थे. केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया जा रहा था. सभी परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. साथ ही वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई थी.  

बेहतर रिजल्ट की उम्मीद

वहीं परीक्षा लिखने के बाद विद्यार्थी काफी खुश नजर आये. एसएस हाई स्कूल बानो और जलडेगा प्रखंड से आए छात्र-छात्राओं ने बताया कि परीक्षा अच्छी गई है. उम्मीद है कि रिजल्ट भी बेहतर आएगा. कोरोना काल में जिस तरह पढ़ाई बाधित रही, उससे उम्मीद नहीं थी कि परीक्षा बहुत अच्छी जाएगी, पर मॉडल क्वेश्चन से बहुत लाभ मिला. इधर परीक्षा खत्म होने के पश्चात छात्रों में घर जाने की उत्सुकता देखी गई. छात्र एग्जाम रूम से निकलकर सीधे बस में खुशी-खुशी चढ़ रहे थे.

रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा  

 

 

Published at:20 Apr 2022 04:30 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.