✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : पिता–पुत्र पर हमला, पिता की हुई मौत तो बेटे ने भाग कर बचाई जान 

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:11:02 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : परसुडीह थाना क्षेत्र के गदडा निवासी प्रफुल्ला महतो की  बुधवार को सब्बल से मारकर हत्या कर दी गई है. साथ ही उसके बेटे संजय महतो पर भी हमला हुआ है. हमले में बेटे ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. इस खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

पड़ोसी पर है हत्या का आरोप

हत्या का आरोप पड़ोस के रहने वाले लाल भूमिज पर लगाया जा रहा है, जिसने बुधवार की सुबह-सुबह छह बजे रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद उसके बेटे संजय महतो को भी मारा. किसी तरह संजय महतो अपनी जान बचाते हुए भाग निकला. पड़ोस के राजू सरदार ने इसका विरोध किया और लाल भूमिज के भाई ने वहां आकर संजय महतो को बचाया. इस घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत, पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत, विवेक गुप्ता, उप मुखिया बिरजू पात्रो ने पहुंचकर घटनास्थल पर थाना प्रभारी परसुडीह को जानकारी देते हुए घायल संजय भूमिज को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. घटना स्थल पर सिटी एसपी व परसुडीह थाना प्रभारी मौके पर मौजूद थे. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से लाल भूमिज अजीबोगरीब हरकत कर रहा था. उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.