☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : सीएमडी का फोटो लगाकर फर्जी कर रहा अधिकारियों से व्हाट्सएप चैट, BCCL में हड़कंप

धनबाद : सीएमडी का फोटो लगाकर फर्जी कर रहा अधिकारियों से व्हाट्सएप चैट, BCCL में हड़कंप

धनबाद (DHANBAD) : नौकरी के नाम पर ठगी, साइबर ठगी, अधिकारी के नाम पर भयादोहन -यह सब तो पुरानी बातें हैं. अभी बीसीसीएल के सीएमडी बनकर कोई अधिकारियों को आदेश -निर्देश दे रहा है.  कोयला अधिकारी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं, जब मुख्यालय से संपर्क करते हैं तो पता चलता है कि ऐसा तो कोई आदेश ही जारी नहीं हुआ है.  बहुत माथापच्ची के बाद कोयला अधिकारियों को पता चला कि उन्हें आदेश- निर्देश देने वाला व्यक्ति तो फर्जी है. 

सरायढेला थाने में शिकायत

उसने किया क्या है कि व्हाट्सएप प्रोफाइल में बीसीसीएल के सीएमडी का फोटो लगाकर अधिकारियों से व्हाट्सएप चैट कर रहा है.  व्हाट्सएप पर ही आदेश- निर्देश दे रहा है, कई कोयला अधिकारियों को व्हाट्सएप पर मैसेज भी दिया गया है. अजीज होकर कंपनी ने सरायढेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है.  सीएमडी के नाम पर इस तरह के फर्जीवाड़े को कंपनी ने गंभीरता से लिया है. कंपनी की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति, अपने  मोबाइल पर  बीसीसीएल सीएमडी के फोटो को व्हाट्सएप में लगा कर अधिकारियों को निर्देश दे रहा है.  कनीय कोयला अधिकारियों को वह अपना परिचय सीएमडी के रूप में दे कर   गुमराह कर रहा है.  सूत्रों के अनुसार कोयला अधिकारी पिछले एक  सप्ताह से परेशान है. 

Published at:20 Apr 2022 12:14 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.