जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - रांची में पदस्थापित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष कुमार सिंह के मानगो नीलगिरी कॉलोनी स्थित आवास पर घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया गया. इतना ही नहीं, हमलावरों ने उसके परिवार के सदस्यों पर भी हमला करते हुए घर पर पथराव किया. ये सारी घटना उनके आवास पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना सोमवार देर रात की है.
बरातियों ने किया हमला
घटना से डरे सहमे मनीष मंगलवार को मामले की शिकायत लेकर मानगो थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. मनीष रांची एचपीसीएल में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. फिलहाल अपने घर आए हुए हैं. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वे बीती रात अपने साथियों के साथ थे. घर वापस आने में काफी देर हो गई थी. घर पहुंचे तो बस्ती में आए एक बरातियों का वाहन गली में लगा हुआ था. उन्होंने बरातियों को वाहन हटाने को कहा ताकि वे अपने स्कूटी लेकर घर के अंदर जा सके. इतना कहने पर ही बराती आग-बबुला हो उठे और जिन के घर वे शादी में आए थे उन सबने मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया. लगभग 200 से 300 की संख्या में लोगों ने उनके घर पर पथराव भी किया. इस घटना में वे घायल भी हुए. फिलहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर रही है.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर