✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पार्षद पति रिंकू खान हत्याकांड का खुलासा , शूटर समेत पांच गिरफ्तार, हथियार बरामद

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:08:39 AM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अपराधियों के हौलसे सातवें आसमान पर है. हत्या की घटना आम हो गई है. ऐसा लग रहा है कि पुलिस का खौफ अपराधियों में  खत्म हो गया है. हालांकि पुलिस मामले का उद्भेदन कर रही है. फिर भी घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है.पार्षद पति सह जमीन कारोबारी फिरोज उर्फ रिंकू हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर लिया है. घटना ने संलिप्त साजिशकर्ता समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है.         

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित 2nd स्ट्रीट गली में 16 अप्रैल की शाम सात बजे बाइक सवार अपराधियों ने रिंकू खान की हत्या कर दी थी.  रांची पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुल पांच  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मुर्शीद अयूब खान, हैदर अली, मोहम्मद इकबाल, रेहान खान और फिरदौस है. इस मामले में पुलिस ने एक कार, एक बाइक, तीन पिस्टल, तीन गोली और आठ मोबाइल बरामद किया है.  इस हत्याकांड के पीछे जमीन कारोबारी मुर्शीद अयूब खान का था.  रिंकू खान की हत्या की साजिश मुर्शीद अयूब खान ने रची थी.

वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली कि लगभग एक वर्ष पहले बड़ा तालाब के समीप पार्षद पति रिंकू ने हिंदपीढ़ी निवासी मुर्शीद आलम नामक बिल्डर से 60 लाख रुपए में 2.50 डीसमील जमीन की खरीदारी की थी.  कुछ दिनो  बाद ही रिंकू को इस बात की जानकारी मिली थी कि जमीन विवादित है और पहले से ही किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से उक्त जमीन का डीड है.  इसके बाद पार्षद पति ने विवादित जमीन होने की बात कहते हुए बिल्डर से अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया था.  बिल्डर पैसा वापस करने को तैयार नहीं था.  काफी प्रयास के बाद पार्षद पति और बिल्डर के बीच समझौता हुआ.  जिसके बाद 45 लाख रुपए पार्षद पति को वापस करने की बात पर सहमति बनी थी.

समझौता होने  के बाद भी बिल्डर पैसा वापस लौटने में लगातार टाल-मटोल  कर रहा था.  अंत में उसने पैसा देने के बजाए पार्षद पति को ही रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया और  शनिवार की रात शूटर से गोली मारवाकर उसकी हत्या करा दी.

पैसा देने के लिए अपना घर बुलाया था बिल्डर, सर्वर डाउन होने की बात कह लौटाया था वापस

मृतक का भाई संजू ने बताया कि 45 लाख रुपया वापस देने की बात कहते हुए बिल्डर मुर्शीद ने शनिवार की शाम 4 बजे रिंकू को  फोन किया था.  शाम 5 बजे पैसा देने की बात हुई थी.  इसके बाद बिल्डर ने टाल-मटोल  करते हुए देर शाम 7 बजे पैसा देने की बात कही थी. रिंकू अपने दोस्त नौशाद के साथ स्कूटी से पैसा लेने के लिए ही बिल्डर मुर्शीद के घर पहुंचा था.  वहां जाने पर सर्वर डाउन होने की वजह से पैसा नहीं मिलने की बात कहते हुए बिल्डर ने रिंकू को वापस भेज दिया.  मुर्शीद  के घर से निकलकर थोड़ी दूर जाने के बाद ही बाइक सवार 2 अपराधी पीछे से आकर गोली  मारा जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

जमीन कारोबारी मुर्शीद अपने घर में रखा था इफ्तार पार्टी, पैसा नहीं मिलने पर पार्षद पति ने किया था बकझक

 मुर्शीद अयूब खान शनिवार की शाम अपने घर में इफ्तार पार्टी रखा था जहां अन्य कई लोगों को भी बुलाया गया था.   उसी समय पार्षद पति को भी पैसा देने की बात कहते हुए उसने अपने घर बुलाया था.  हालांकि वहां पहुंचने पर जब पार्षद पति को पैसा नहीं मिला तो नाराज होकर बकझक करना शुरू कर दिया.  इस दौरान जमीन कारोबारी मुर्शीद और रिंकू के बीच कहा-सुनी हुई थी जिसके बाद लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया था.  मुर्शीद के घर से निकलकर जाने के दौरान रास्ते में ही शूटर ने रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.