☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एनएसयूआई ने परीक्षा नियंत्रक को घेरा , कहा- नहीं होने देंगे छात्रों के साथ अन्याय  

एनएसयूआई ने परीक्षा नियंत्रक को घेरा , कहा- नहीं होने देंगे छात्रों के साथ अन्याय  

धनबाद(DHANBAD) -   पीके रॉय कॉलेज के अध्यक्ष राज नंदन सिंह के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक का मंगलवार को घेराव किया गया.  यूजी सेमेस्टर 2 का  रिजल्ट जो इस बार प्रकाशित किया गया है, उसमें लगभग आधे से अधिक  का रिजल्ट या तो प्रमोटेड है या फिर फेल , जो यह दर्शाता है कि बिना पढ़ाई के जल्दबाजी में एग्जाम लेना और अचानक से नई मूल्यांकन प्रक्रिया लागू कर देने के कारण लगभग आधे से अधिक छात्रों का रिजल्ट बहुत खराब हुआ है. जिस कारण से छात्रों में आक्रोश है. 

 इसी मामले को लेकर एनएसयूआई आज  एग्जाम कंट्रोलर का घेराव किया तथा उनसे मांग की कि  बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनके  हित में फैसला लिया जाए और रिजल्ट में हुई  गड़बड़ी को सुधारा जाए, जिस पर परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि वह इस मामले को लेकर एग्जामिनेशन बोर्ड की बैठक बुलाएंगे तथा इस मामले पर छात्रों के भविष्य को देखते हुए उचित फैसला लेंगे.  उसके बाद एनएसयूआई ने डीएसडब्ल्यू से मिलकर उन्हें जल्द से जल्द एग्जामिनेशन बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग रखी तथा अपने सभी मांगों से उनको अवगत कराया. 

मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी ने कहा कि "छात्रों के भविष्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ एनएसयूआई कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और उनके भविष्य को बचाने के लिए विश्वविद्यालय को छात्र हित में फैसला लेना ही होगा"कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद जिला एनएसयूआई कमेटी के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, जिला महासचिव रवि पासवान ,गुरु नानक कॉलेज अध्यक्ष रोहित कुमार, रोशन कुमार, अर्जुन कुमार ,संदीप कुमार ,सूरज ,बलराम ,सनी समेत अन्य साथी उपस्थित थे

रिपोर्ट : प्रकाश ,धनबाद 

Published at: 19 Apr 2022 06:46 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.