✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वोटर 400, पर सूची में 110 का नाम, नाराज ग्रामीणों ने किया मतदान के बहिष्कार का एलान

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:04:26 PM

धनबाद (DHANBAD) : टुंडी  प्रखंड  के पाण्ड्रा बेजरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक (बादलूडीह गांव) के लिए बनी  मतदाता सूची से बदलूडीह गांव के ग्रामीण  नाराज़ हैं. मंगलवार को मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी का मामला लेकर बदलूडीह गांव के रफीक अंसारी, इसराइल अंसारी,सदाम हुसैन,नौसाद अंसारी, क़ासिम अंसारी,शहीद अंसारी,असगर अंसारी,परेश मराण्डी,नुकूल मराण्डी,मंजूडा मराण्डी आदि दर्जनों ग्रामीण प्रखंड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी पहुंचे और मामले की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी यास्मिता सिंह को दी.  ग्रामीणों ने बताया कि गांव के वार्ड संख्या एक में लगभग चार सौ से अधिक मतदाता हैं, लेकिन  पंचायत चुनाव के लिए बनी  मतदाता सूची में वार्ड संख्या एक में केवल 110 मतदाताओं के नाम हैं. 

आधे मतदाता फेंक दिए गए हैं दूसरे गांव में

आधे दूसरे गांव के मतदाताओं का नाम डाल दिया गया है, जबकि इस गांव के लगभग तीन सौ से अधिक मतदाताओं का नाम गांव से लगभग तीन किलो मीटर दूर दूसरे वार्ड संख्या दो में रखा गया है.  वार्ड संख्या दो में कुल 656 मतदाताओं को शामिल किया गया है. अपने वार्ड के मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण वार्ड के मतदाता चुनाव नामांकन से वंचित हो जा रहे हैं ,साथ ही अपने गांव के निकट वार्ड को छोड़कर लगभग तीन किलोमीटर दूर मतदान के लिए जाने की समस्या भी उत्पन्न होगी.  मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में ग्रामीणों ने बीते देर रात को गांव में बैठक की और कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करेंगे. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पंचायत निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए इस गड़बड़ी की सूचना निरसा क्षेत्र के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को भी दी गई है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.