☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

10 हजार रुपए घूस लेते जूनियर इंजीनियर धराए, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

10 हजार रुपए घूस लेते जूनियर इंजीनियर धराए,  एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

सिमडेगा (SIMDEGA) : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बानो प्रखंड के कनीय अभियंता मनोज कुमार को एसीबी 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. दरअसल, सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र निवासी देवप्रसाद साहू ने एसबी से इसकी शिकायत की थी.  18 अप्रैल को उसकी शिकायत पर मामला एसीबी ने दर्ज किया था. इसके बाद 19 अप्रैल को एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 42 वर्षीय कनीय अभियंता मनोज कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला

देवप्रसाद साहू ने एसीबी को दिए आवेदन में बताया था कि मनरेगा योजना अंतर्गत कूप निर्माण का कार्य मिला था, जिसकी प्राक्कलित राशि 4,47,421 रुपए का इस्टीमेट-लॉगिन बनाने-करने के एवज में कनीय अभियंता मनोज कुमार के द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी. इसी शिकायत के आधार एसीबी ने कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है.

रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा   

Published at: 19 Apr 2022 04:26 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.